दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बूढनपुर तहसील परिसर से गुरुवार को एंटीकरप्शन विभाग की टीम तहसीलदार के पेशकार को दस हजार रुपये का घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कंधरापुर थाने में केस दर्ज कराते हुए पुलिस के हवाले कर दिया गया। कंधरापुर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजवा दिया। मामले की गहनता से जांच जारी है। इस मामले में आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।
गिरफ्तार आरोपी राजवंश उर्फ चंदन बाबू है। वह तहसीलदार बूढ़नपुर का पेशकार है।
बता दें कि पेशकार चंदन बाबू ने क्षेत्र के एक व्यक्ति से किसी कार्य के बदले में 50,000 की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया। शिकायत के बाद एंटीकरप्शन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर चंदन बाबू को ₹10,000 की घूस रंगेहाथ दबोच लिया। इस मामले में तहसीलदार और उनके स्टेनो राजबहादुर का नाम भी सामने आया है, जिनके खिलाफ जांच चल रही है। एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गई और आरोप सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। चंदन बाबू को गिरफ्तार कर कंधरापुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस और विजिलेंस टीम अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *