
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली पुलिस गुरुवार को देवगांव कस्बे के पास वाहन चेकिंग के दौरान पांच चोरों को गिरफ्तार की। इनके कब्जे से चोरी की छह बाइक आदि बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों का चालान कर जेल भेजवा दिया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार किए गये चोरों में श्याम नरायन विश्वकर्मा वाराणसी जिले के चोलापुर थाने के बेनीखुर्द गांव निवासी, मनोज गुप्ता वाराणसी जिले के पलई पट्टी गांव निवासी मनोज गुप्ता, वाराणसी जिले के पहड़िया थाने के पांडेयपुर निवासी विनोद अग्रहरि और सुरेंद्र गुप्ता, वाराणसी जिले के चोलापुर थाने के भरूई सरैया गांव निवासी शुभम सिंह का नाम शामिल है।
एसपी ने बताया कि देवगांव और मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गयी थी। इस पर नियंत्रण लगाने का निर्देश दिया गया था। गुरुवार को चौकी प्रभारी लालगंज सुभाष तिवारी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वे कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय को सूचना दिए और देवगांव बाजार के पास नेशनल हाइवे पर चेकिंग करने लगे। इस दौरान पुलिस शुभम सिंह को गिरफ्तार की। उसके पास मौजूद टोटो चोरी का था। जिसे उसने वाराणसी से चुराया था। शुभम की निशानदेही पर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी की छह बाइक, तीन बाइकों के कटे हुए पार्ट्स आदि बरामद हुए। पुलिस गिरफ्तार सभी चोरों को जेल भेजवा दी। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।
