दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बलिया जिले के नगरा थाने की पुलिस शुक्रवार को गौरा मदनपुरा मार्ग पर स्थित फायर स्टेशन के पास चेंकिग के दौरान एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया। उसके पास से अवैध असलहा, सब इंस्पेक्टर की फर्जी आईडी, छह एटीएम कार्ड और एक लग्जरी कार बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार फर्जी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करके उसे जेल भेजवा दिया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार यादव पुत्र अवधेश है। वह नगरा थाना क्षेत्र के गौरा मदनपुरा गांव का निवासी है। एसपी ने बताया कि नगरा क्षेत्र में बीते कयी दिनों से यह फर्जी दरोगा लोगों को परेशान कर रहा था। इस बात की शिकायत मिलने के बाद एसओ नगरा कौशल कुमार पाठक को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। शुक्रवार को चेकिंग अभियान के दौरान फर्जी दरोगा अमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *