दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लालगंज ब्लाक के कोटा खुर्द गांव में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को परीक्षा परिणाम हुआ घोषित। तथा कक्षा अष्टम के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हुआ आयोजित।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक व पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह तिलखरा रहे। उन्होने कक्षा में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व प्रकाश सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्रों को किया सम्मानित। एल के जी वन में स्वस्तिका सिंह ने, एलकेजीटू में जान्हवी यादव ने, कक्षा प्रथम में शिवन्या प्रजापति ने , द्वितीय में आयुष कुमार ने, तृतीय में पलक कुमारी ने, चतुर्थ में आदर्श यादव ने, पंचम में अंश भारद्वाज ने ,षष्ट में चांदनी कुमारी ने ,सप्तम में रोहन कुमार ने तथा अष्टम में रोशनी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना परचम फहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश सिंह तिलखरा ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ा हुआ छात्र ,सुसंस्कृत एवं ज्ञानवान होता है। वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है। वह जहां भी जाता है। अपने गुणों तथा उत्तम संस्कारो से लोगों को प्रभावित करता है। शिशु मंदिर गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान नागरिक बनाने का काम भी करता है। शिशु मंदिरों में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद की उत्तम शिक्षा दी जाती है। विद्यालय के प्रबन्धक उमाशंकर मिश्र, मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व श्रीप्रकाश सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं के उत्तम भविष्य की शुभकामनाएं ब्यक्त की। प्रधानाचार्य बृजभूषण शुक्ल ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह ने तथा संचालन प्रधानाचार्य बृजभूषण शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बृजभूषण शुक्ल, अर्चना सिंह, सुनील प्रजापति, धर्म राज चौहान,रीता यादव, अंकिता, मन्ता प्रसाद, खुशबू यादव, रोहित कुमार आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *