
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के एस.डी. चिल्ड्रन कॉलेज भटौली में विज्ञान प्रदर्शनी एवं रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रबंधन तंत्र द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि निश्चित रूप से विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रस्तुति दी गई है। विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने तरह-तरह के मॉडल प्रस्तुत किये। इस प्रदर्शनी में जल संरक्षण, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने समेत अन्य कई मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है। विद्यालय के संरक्षक रामचंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। बच्चों की प्रदर्शन से हम लोग बेहद ही खुश हैं। आने वाले समय में यही बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और बड़े-बड़े पदों पर नियुक्त होकर अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले समस्त अभिभावकगण ने विद्यार्थियों के कार्यों की जमकर सराहना किया। इस दौरान डॉक्टर अनिल सिंह, कैलाश, शुभम, अनुराग, शशिकांत, राहुल, डॉक्टर उपेंद्र पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
