

दैनिक भारत न्यूज
बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो (खाड़ेपुर ) नेशनल हाईवे से सटा हरीराम सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह का मकान है। सोमवार की रात चोर घर के पीछे के रास्ते घुसे गये। चोर जिस कमरे में हरिराम सोए थे। उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिए। चोर भीतर से बक्सा तोड़कर घर में रखा आभूषण, कपड़ा व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इसके अलावा चोर घर से पांच पेटी, तीन सूटकेस भी ले गये। जिसमें सोने की चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल व अन्य आभूषण रखे हुए थे। भोर में लगभग 3 बजे जब हरिराम सोकर जागे तो बाहर से दरवाजा बंद मिला, तो उन्होंने अपनी नातिन जागृति को फोन करके दरवाजा खुलवाया। देखने पर उनके घर के पीछे ताला टूटा पड़ा मिला। सुटकेश व अन्य सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देख वह आवाक रह गये। साथ ही घटनाक्रम से गंभीरपुर थाने की पुलिस को अवगत कराया।
पीड़िता ने बताया कि चोर लगभग चार लाख 20000 का जेवरात ₹30000 के लगभग साड़ी और कपड़े और ₹10000 नगदी चुरा ले गये हैं।
