
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बूढनपुर तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड कोयलसा में ग्राम रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारी ने मानदेय के भुगतान में विसंगति एवं शासनादेश की अवहेलना करने के खिलाफ ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किए। सभी का नेतृत्व ग्रामीण रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह कर रहे थे।
उन्होने कहा कि उनकी मांग है कि ग्राम रोजगार सेवकों का सितंबर और अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान किया जाय। इसके अलावा पूर्व में किए गये भुगतान में तमाम विसंगति है, जिसे तत्काल दूर किया जाए।
चेतावनी दिए कि अगर हमारी समस्या का त्वरित निस्तारण नहीं किया गया, तो हम रोजगार सेवक ब्लॉक परिसर में सामूहिक आत्मदाह करने को विवश होंगे। ब्लाक कर्मचारियों द्वारा लगातार शोषण किया जा रहा।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह ने बताया कि टेक्निकल फाल्ट के चलते रोजगार सेवकों के दो माह के मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। जिसे शीघ्र ही उनके खाते में भेज दिया जाएगा।
इस अवसर पर मनीष, ओमकार, सचिन, प्रियंका सिंह, पूनम यादव, किरण देवी, रंजना कुमारी, सुमन, अनीता, निरुपमा, किरण, रंजन, सुष्मिता, लीलावती, अनीता, आभा, सदानंद, बाल गोविंद, संदीप, इंद्रेश, रविंद्र, शिवनाथ, राकेश आदि मौजूद रहे।
