दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बूढ़नपुर तहसील में सहकारी गन्ना विकास समिति लि. बूढ़नपुर द्वारा वार्षिक सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी महेन्द्र कुमार रहे। वे किसानों की समस्यायों से रु-ब-रु हुए। साथ ही समस्या का त्वरित निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। किसानों को अर्ली प्रजाति गन्ना की खेती करने के लिए मोटिवेट किया। साथ ही टंच विधि से गन्ना की बुवाई कर किसान अधिक लाभ कमाने की तरकीब बताए।
बैठक में किसानों ने गन्ना सट्टा सर्वे में धंधाली, पर्ची की समस्या, गन्ना भुगतान में विलंब घटतौली जैसी अनेक समस्याओं से अवगत कराया। वरिष्ठ किसान उमाशंकर तिवारी ने किसानों से गन्ना का रकबा बढ़ाने की अपील किया। चेयरमैन प्रतिनिधि जंग बहादुर सिंह ने कहा किसानों की अनदेखी नहीं की जाएगी। समिति द्वारा खाद के साथ- कीटनाशक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी किसान समीति से उचित दर पर खाद, कीटनाशक प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के आयोजन सचिव अशोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन बालमुकुंद सिंह, चंद्रजीत तिवारी, कन्हैया पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, अरविंद कुमार वर्मा, किरण कुमारी, संदीप सिंह, बद्रीनाथ, दीपक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *