दैनिक भारत न्यूज

नई दिल्ली।

ईद से पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गरीब मुसलमानों को ईद का दिया जाएगा। भाजपा के अल्पसंख्यक सौगत-ए-मोदी अभियान के जरिए करीब 32 लाख गरीब मुसलमानों को गिफ्ट दिया जाएगा। मंगलवार को इस अभियान की शुरूआत दिल्ली के निजामुद्दीन से हुआ। अभियान की निगरानी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वयं करेंगे। बीजेपी का कहना है कि गरीब मुसलमान भी शान से ईद मना सकें, इसके लिए उन्हें एक किट गिफ्ट की जाएगी। इसके लिए पार्टी के 32 हजार कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। भाजपा के हर कार्यकर्ता को एक-एक मस्जिद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इस रणनिति के तहत भाजपा देशभर में 32 हजार मस्जिदों को कवर करेगी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल ने कहा कि ईद, भारतीय नववर्ष आदि को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि बहुत सारे ऐसे अल्पसंख्यक हैं जो आर्थिक तंगी के चलते अपना त्योहार ठीक से नहीं मना पाते हैं। ऐसे में उन्हें सौगात-ए-मोदी पेश किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर ईद मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी यासिर जिलानी ने कहा कि यह अभियान मुस्लिम समुदाय के लिए योजनाओं को प्रमोट करने के लिए चलाई जा रही है।
उन्होने बताया कि किट में पवित्र रमजान के महीने में ईद से पहले भाजपा का यह अभियान बेहद अहम है। सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े, सेंवइयां, खजूर, मेवे और चीनी आदि होगी। इसके अलावा महिलाओं को दी जाने वाली किट में सूट का कपड़ा होगा और पुरुषों की किट में कुर्ता पायजामा का कपड़ा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *