दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मेहनाजपुर मार्ग पर स्थित कपसेठा गांव के पास से चेवार गांव की तरफ निकले मार्ग पर रविवार की रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से लूट और चोरी के सामान, तमंचा आदि बरामद हुए। पुलिस को इन बदमाशों की काफी दिनों से तलाश थी।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में दीपक कुमार पुत्र मांगेराम और सुरेश पुत्र रामलाल हैं। यह दोनों शामली जिले के झींगना थाना क्षेत्र के बिरालियन गांव के निवासी हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सीओ लालग़ज सर्किल के थानों में लूट और चोरी की घटनाएं बढ़ गयीं थी। घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है। रविवार की रात कोतवाल देवगांव विमल प्रकाश राय अपनी टीम के साथ भ्रमण पर निकले थे। देवगांव कस्बा से मेहनाजपुर जाने वाले मार्ग पर कपसेठा गांव है। यहीं से चेवार गांव के लिए सड़क निकली है। यहीं पर बाइक सवार दो संदिग्ध दिखे। पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास की तो पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर ली। इनके कब्जे से घटनाओं में प्रयुक्त एक बाइक, 20400 रुपये, तमंचा और कुछ आभूषण बरामद हुए। इन बदमाशों ने तीन लूट और दो चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल किए हैं।
पुलिस के मुताबिक यह बदमाश किराए का कमरा लेकर रहते हैं। दिन भर क्षेत्र में घूमकर लूट, छिनैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *