दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के नगवा गांव निवासी विमल उपाध्याय शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल द्वारा मेरे जमीन की पैमाइश गलत तरीके से की गई है। जमीन की पैमाइश के एवज में लेखपाल अब तक 12 हजार रुपये ले चुका है।
आरोप है कि लेखपाल चार लट्ठा छोटी जरीब से जमीन की पैमाइश करके सही बता रहा है।
आरोप है कि लेखपाल द्वारा हमेशा मुझसे पैसे के डिमांड की जाती है। मेरे पास पैसा न होने के कारण लेखपाल मेरे हक की जमीन मेरे विपक्षी को देने की धमकी दे रहा है। उच्चाधिकारी सुन नहीं रहे हैं। पीड़ित ने कहा कि वह इसकी व्यक्तिगत तौर मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेगा।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर पंकज दीक्षित ने कहा कि प्रार्थना पत्र मिल चुका है। राजस्व टीम गठित कर चक को कब्जा मुक्त करवा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *