दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
पूर्वोत्तर रेलवे/गोरखपुर के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द जायसवाल ने गुरुवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने आजमगढ़ स्टेशन पर यात्रियों को टिकट लेने में सुलभता एवं सुविधाएं बढ़ाने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे यात्री सुविधा, विकास कार्यों, प्लेटफार्मों, प्रवेश एवं निकास द्वार, यात्री प्रतीक्षालय, क्रू मैनेजमेंट सिस्टम, गार्ड/लोको पायलट रनिंग रूम, पार्किंग, स्टेशन भवन के सुधार कार्य, स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में भीड़ प्रबंधन हेतु किये गये कार्यों का निरीक्षण किया और सम्बंधित को समुचित प्रबंधन हेतु दिशा निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन विकास योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा और सभी कार्य समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु बनाये गये सहयोग
काउन्टर, पूछताछ काउन्टर, अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउन्टर, आरक्षण केंद्र, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया,लिफ्ट, पैदल उपरिगामी पुल,प्लेटफार्म एवं गुड्स साइडिंग को गहनता से देखा।
उन्होंने गुड्ड्स साइडिंग लाइन में फुल रेक प्लेसमेंट की संभावनाएं भी तलाशी और सम्बंधित को निर्देश दिया।
बता दें कि होली पर्व के उपरांत वापसी की भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, मॉल यातयात के प्रबंधन आदि का वे घूमकर जायजा ले रहे हैं।
उनके साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, सहायक मंडल इंजीनियर(मऊ पश्चिम) सुनील पाण्डेय, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/देवरिया मिथलेश कुमार समेत स्टेशन के कर्मचारी एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *