दैनिक भारत न्यूज

मेरठ।
मेरठ के रहने वाले सौरभ राजपूत का उसकी पत्नी मुस्कान ने ही अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। मर्चेंट नेवी में अधिकारी रहे सौरभ राजपूत के कत्ल के बाद शव के 15 टुकड़े करके उसे ड्रम में डालकर उसे सीमेंट से सील कर दिया। इतने खूंखार अपराध को अंजाम देने के बाद पत्नी मुस्कान प्रेमी साहिल के हिमाचल प्रदेश के ट्रिप पर चली गई। पुलिस की जांच में इस कहानी में प्यार, धोखा और कत्ल का जो मामला सामने आया है, वह हैरान करता है। मुस्कान ने सौरभ से भी लव मैरिज की थी। मुस्कान रस्तोगी और सौरभ की साल 2016 में शादी हुई थी। यहां तक कि मुस्कान के साथ ज्यादा वक्त बिताने की चाह में सौरभ ने मर्चेंट नेवी की नौकरी ही छोड़ दी थी। सौरभ के नौकरी छोड़ने के फैसले से उसके परिजन खफा थे और फिर विवाद बढ़ा तो उसने मुस्कान के साथ किराये के मकान में अलग रहना शुरू कर दिया था।
बता दें कि मुस्कान और सौरभ की साल 2016 में शादी हुई थी और 2019 में मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन इस खुशी में जल्दी ही अवैध संबंधों का ग्रहण लग गया।
सौरभ को पता चला कि उसकी पत्नी का उसके ही दोस्त साहिल से अवैध संबंध है। इसके चलते दोनों के बीच तनाव बढ़ा तो तलाक पर भी विचार हुआ। तलाक के लिए मुस्कान राजी थी कि तलाक ले लिया जाए। लेकिन सौरभ ने बेटी की खातिर तलाक नहीं लिया। यही नहीं सौरभ ने फिर से साल 2023 में मर्चेंट नेवी पुनः ज्वाइन कर लिया। वह काम के सिलसिले में देश से बाहर चला गया था। सौरभ की बेटी 28 फरवरी को 6 साल की हुई थी। इस मौके पर सेलिब्रेशन के लिए वह 24 फरवरी को वापस लौटा था। लेकिन इस दौरान नशे का आदी साहिल और मुस्कान और करीब आ चुके थे। यह करीबी इस हद तक बढ़ गई थी कि उन्हें सौरभ अब बाधा नजर आने लगा था और उसे रास्ते से हटाने के लिए सौरभ का कत्ल कर दिए। उधर घर के लोग सौरभ से संपर्क किए। कोई बातचीत न होने पर पुलिस से शिकायत किए। पुलिस की जांच में यह सच उजागर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *