दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिले में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जी दस्तावेज पेश करने वाले एक अभ्यर्थी को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर उसे जेल भेजवा दिया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आशीष कुमार चौबे पुत्र कन्हैया चौबे है। वह बलिया जिले के बांसडीह थाना क्षेत्र के छोडहर गांव का रहने वाला है।
एसपी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा पुलिस आरक्षी की भर्ती प्रक्रिया के दौरान 20 वीं वाहनी पीएसी में दौड़ परीक्षा के दौरान रजिस्ट्रेशन नबंर 11243222 , रोल नंबर 2608663 अभ्यर्थी आशीष कुमार चौबे पुत्र कन्हैया चौबे है। बायोमैट्रिक के दौरान फार्म में आशीष ने अपनी जन्मतिथि 08.09.1995 व दस्तावेज (मार्कशीट) में जन्मतिथि 08.09.1998 अंकित पाया गया। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली शशि मौलि पाण्डेय अपनी टीम के साथ आरोपी आशीष चौबे को पीएसी कैंप बलरामपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *