दैनिक भारत न्यूज

अयोध्या।
दलित युवती की हत्या कर उसकी लाश नाले में फेंकने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों जघन्य घटना को अंजाम दिए थे। तीनों आरोपी जेल भेजवा दिए गये। यह घटना पुलिस के लिए पहेली बनी हुई थी।
घटना का खुलासा सोमवार को एसएसपी राज करण नैय्यर ने किया। एसएसपी के मुताबिक तीनों आरोपियों में हरी राम कोरी, विजय साहू व दिग्विजय सिंह का नाम शामिल है। इन तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में धुत होकर युवती की हत्या किए थे। घटना को अंजाम गांव के ही एक स्कूल में दिए थे। युवती की हत्या कर उसकी लाश नाले के पास फेंक दिए थे। ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। एसएसपी ने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को जल्द रिमांड पर लेगी। इस ब्लाइंड केस के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गयी थी। यह मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का था।
पुलिस ने घटना का खुलासा सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक साक्ष्य आधार पर की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों के कपड़ों में खून के धब्बे लगे मिले। जो घटना के समय लगा था। एसएसपी का कहना है कि जल्दी ही चार्ज शीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी। अभी तक इस मामले में किसी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं उजागर हुआ है। यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर आरोपियों को जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *