दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
नेशनल हाइवे नंबर 233 पर स्थित गंभीरपुर थाने के रानीपुर रजमो गांव के पास शुक्रवार को बाइक आनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिसमें नसीम (50) पुत्र निजामुद्दीन निवासी नरवल, थाना कोतवाली केराकत, जिला जौनपुर और उसकी पत्नी रूबी (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य मुहम्मदपुर ले गई। जहां डॉक्टर ने नसीम को मृत घोषित कर दिया। और रुबी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जौनपुर जिले के नरवल केराकत गांव निवासी नसीम अपनी पत्नी रूबी के साथ केराकत से आजमगढ़ आवश्यक कार्य से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो के पास पहुंची कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस दौरान पति-पत्नी दोनों रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गए। जहां पर डॉक्टर ने नसीम को मृत घोषित कर दिया और रूबी की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक नसीम के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *