
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के किकबॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने नेशनल किक बॉक्सिंग पूर्वांचल वाराणसी में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में वारियर्स सपोर्ट एकडमी के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
19 जनवरी 2025 में खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। लगभग एक दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी सोनाक्षी ने गोल्ड मेडल जीतकर अपना व क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्नेहा ने भी गोल्ड मेडल जीतकर अपना व क्षेत्र का नाम रोशन किया। गोल्ड मेडल पाने वालों में इशान्त, मनीष, लकी का नाम शामिल है। जबकि 4 खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता में चैंपियनशिप किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिद्धि सिंह ने गोल्ड मेडल पाकर अपने प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। वहीं आर्यन गुप्ता ब्रांज मेडल प्राप्त किया। मनीष और इशांत को पांचवा स्थान प्राप्त हुआ।
नेशनल ओपेन कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। आदर्श कुमार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जबकि शिवांशी और लकी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस प्रकार आजमगढ़ के एक दर्जन से अधिक खिलाड़ियों ने मैच की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का काम किया है। इन खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन किए जाने पर इनका बूढ़नपुर में शुक्रवार को आवागमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जीएसएस पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर मदन मोहन लाल विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और कहा कि यह ग्रामीण क्षेत्र के लिए बड़ी ही अनूठी पहल है। यह खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपना और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाने का काम करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप डॉ युवराज सिंह ने कहा टीम के सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ संजय कुमार पटेल ने कहा कि हम नेशनल स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान कर रहे हैं। आगे चलकर यह खिलाड़ी निश्चित रूप से एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का परचम फहराने का काम करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक कोच रामप्रवेश ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर महेश सिंह द्वारा डॉ चंदन कुमार, डॉक्टर अरुण कुमार यादव, डॉक्टर प्रमोद कुमार यादव, सौरभ सिंह, अभिनव वर्मा, स्नेहा पटेल, अंश यादव, दीपांशू, अभिनय निषाद, समीर, अभिनव सहित अनेक खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
