दैनिक भारत न्यूज

आज़मगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पेप्सी व्यापारी से असलहा की नोंक पर 70 लाख रुपया लूटने की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जनपद से उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गये हैं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवगांव बाजार निवासी शिवकुमार जायसवाल पुत्र कन्हैया लाल जायसवाल की देवगांव हाइवे तिराहा पर दुकान है। शिवकुमार 70 लाख रुपया बैंक में जमा करने जा रहे थे कि रास्ते में असलहाधारी बदमाशों ने असलहा दिखाकर 70 लाख लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचने वाले हैं। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी जुटायी जा रही है। कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्रा अपनी टीम के साथ सच का पता लगाते हुए जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *