दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
शहर कोतवाली पुलिस रविवार की देर शाम को शहर के पहाड़पुर मुहल्ले में स्थित शिब्ली कालेज के पास से साल्वर और अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से तमाम आपत्तिजनक कागजात बरामद हुए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजवा दिया।
शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय ने बताया कि शिब्ली नेशनल कालेज आजमगढ़ के प्रिंसिपल ( केंद्राध्यक्ष ) प्रोफेसर अफसर अली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि शिब्ली नेशनल कालेज परीक्षा केन्द्र में संचालित की जा रही UPCCSCR : 2024-25 परीक्षा में 4- जनवरी 2025 को प्रथम पाली की परीक्षा में कक्ष संख्या- 103 में अनूप सागर पुत्र वीरेन्द्र कुमार ग्राम मऊपारा, देवकली गाज़ीपुर सम्मिलित हुआ, उक्त कक्ष में 03 कक्ष निरीक्षक . डा. मोहम्मद अफजल अन्सारी, शाहबाज़ अरशद और विजय कुमार यादव ड्यूटी पर थे। उक्त अभ्यर्थी का आधार वेरिफिकेशन प्रक्रिया में KYC अपडेट न हो पाने के कारण डाटा का मिलान नहीं हो पा रहा था, अतः संदेहवश जब पूछा गया तो पहले स्वीकार करने से मना कर दिया एवं स्वयं को अनूप सागर पुत्र वीरेन्द्र कुमार बताया परन्तु जब परीक्षा केन्द्र पर तैनात पुलिस बल की सहायता से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उक्त सम्मिलित अभ्यर्थी ने अपना सही नाम विकास कुमार पुत्र राम आसरे प्रसाद निवासी असनिया कुवा, थाना कदम कुवा, पटना, बिहार बताया। अनूप सागर पुत्र वीरेन्द्र कुमार के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा में सम्मलित विकास कुमार पुत्र राम आसरे प्रसाद ने यह भी बताया कि कुछ पैसों के बदले उसने यह काम किया है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। इनके कब्जे से 2 मोबाईल घटना में प्रयुक्त, 8 अदद छायाप्रति एडमिट कार्ड, 2 अदद आधार कार्ड,1 अदद डीएल, 2 अदद एटीएम, 1 अदद आईडेन्टी कार्ड और 1240 रूपये नगद बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *