
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर शनिवार को कृषि विभाग की टीम फूलपुर तहसील क्षेत्र में स्थित सरकारी खाद, बीज की दुकानों पर छापा मारकर गहन चेकिंग किए। इस दौरान कागजात और स्टाक अपूर्ण पाए जाने पर 14 दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। यह दुकानदार जबरन किसानों को तमाम तरह के पावडर खाद में मिलाकर बेचने का दबाव बनाकर देते थे। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
दुकानों की सूचीः
1. न्यू किसान बीज भंडार, भेड़िया
2. हनुमंत बीज भंडार, भेड़िया
3. उपकार खाद भंडार, गद्दोपुर
4. हिमांशु खाद भंडार एवं हार्डवेयर, मलगांव गद्दोपुर
5. हरियाली किसान सेवा केंद्र गद्दोपुर
6. यादव फर्टिलाइजर, गद्दोपुर
7. सेवालाल खाद भंडार, पलथी
8. यादव उर्वरक केंद्र, पलथी
9. विशाल खाद भंडार, पलथी
10. अर्जुन मौर्य उर्वरक विक्रेता, दीदारगंज
11. शंभूनाथ यादव खाद भंडार, दीदारगंज
12. श्याम उर्वरक केंद्र, महुवारा
13. अब्दुल मालिक उर्वरक केंद्र, सिकरौर
14. ज्ञानचंद यादव खाद भंडार, सिकरौर
डीएम ने कहा कि जनपद के समस्त खाद के दुकानदारों को निर्देशित किया जाता है कि कोई भी दुकानदार निर्धारित दर से अधिक दर पर उर्वरक बिक्री ना करे तथा सभी दुकानदार अपने-अपने पॉइंट ऑफ सेल मशीन को चेक कर लें। यदि उनके पॉइंट ऑफ सेल मशीन में किसी भी प्रकार का उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध है तो उसको नियमानुसार खारिज कर दें। अन्यथा संबंधित दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
इस दर पर बिक रही खादः
जिले में खाद की निर्धारित दर पर ही बिक्री होनी चाहिए। डीएपी का निर्धारित दर है 1350 रुपए प्रति 50 किग्रा0 बोरी तथा यूरिया का निर्धारित दर है 266.50 रूपए प्रति 45 किग्रा0 बोरी।
