
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बूढ़नपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शुक्रवार को शपथ ग्रहण आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक डॉ संग्राम यादव मौजूद थे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया और अधिवक्ताओं के लिए एक अत्याधुनाक मीटिंग हॉल बनवाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने शपथ लिया। और कहा कि मैं अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई लड़ने का काम करूंगा। साथियों को सम्मान दिलाने का काम करूंगा। नवनिर्वाचित मंत्री रामहित शर्मा द्वारा सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि हम बार और ब्रंच के बीच के संबंध को मधुर करने का काम करेंगे। अधिवक्ता भाईयों के राजस्व को बढ़ाने का भी काम करेंगे। पूर्व अध्यक्ष बलराम यादव व पूर्व मंत्री योगेन्द्र यादव और पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश यादव ने क्षेत्रीय विधायक और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, दुर्ग विजय सिंह, चन्द्रशेखर, भैरव, रामविनय, आजाद सिंह, गोपाल सौरभ सहाय श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश यादव, योगेन्द्र यादव, जगत नारायण तिवारी, उमाशंकर पाण्डेय, शैलेंद्र, विनय कुमार यादव, विजय प्रताप सिंह, कपिल देव त्यागी, अमित ईश्वर, प्रताप सिंह, राम मूरत, पंकज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, डब्ल्यू चौबे, शीतला प्रसाद, जय प्रकाश पांडे, सुभाष पांडे, दिनेश सिंह, रविंदर, आद्या प्रसाद यादव, रमेश निषाद, कालीचरण, रामहित शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
