
दैनिक भारत न्यूज
भदोही।
गोपीगंज थाने की पुलिस गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय के पास से जालसाज गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य किसी के नाम का फर्जी कागजात तैयार करवाते। अभिलेख में मृत दिखाकर उसकी जमीन अपने नाम वरासत करवाकर बेचने का काम करता था। अब तक कई प्रमुख मामलों में गिरोह के सदस्यों की संलिप्तता पाई गयी है। पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक भदोही डा. मीनाक्षी कात्यायन के मुताबिक
2 जनवरी 2025 को थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा साजिश के तहत धोखाधड़ी कर छल पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर जमीन का फर्जी तरीके से वरासत कराकर क्रय विक्रय करने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी नंदलार पांडेय पुत्र स्व. मूलशंकर है। वह गोपीगंज थाना क्षेत्र के अमवा गांव का रहने वाला है।
