
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज मकरहा अतरौलिया में फ्रेशर ऑर्गनाइजेशन सेरेमनी और संविधान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को संविधान दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सीनियर छात्रों ने अपने जूनियर्स को कई महत्वपूर्ण बातें भी बताईं। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी उर्फ बजरंग त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि के रूप में डायरेक्टर सुबोध कांत सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। ततपश्चात दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को अंगवस्त्र और बुके भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने कहा कि आज का दिन हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। आज ही के दिन हमारे संविधान की रचना हुई थी। कार्यक्रम में उन्होंने अपने संघर्ष भरे जीवन के बारे में बच्चों को बताया। यही नहीं उन्होंने बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों से भी परिचित कराया। मीडिया से बातचीत करते हुए डायरेक्टर सुबोधकांत सिंह ने बताया कि आज हमारे स्कूल में दो तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। एक फ्रेशर वेलकम सेरेमनी और दूसरा सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश के सभी विद्यालयों में संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मकरहा पर भी संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को संविधान के बारे में भी जानकारी दी गई। डॉ. सुबोध कांत सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जमकर सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में हम शत प्रतिशत प्लेसमेंट दे रहे हैं। हमारे यहां गुणवत्तायुक्त और रोजगारपरक शिक्षा दी जाती है। हमारे यहां से पढ़े हुए बच्चे आज कई बड़ी कंपनियों में काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योति त्रिपाठी, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मकरहा अतरौलिया के प्रिंसिपल राहुल जायसवाल, अकैडमिक ऑफिसर अखिलेश उपाध्याय, शिल्पी मौर्या, रितेश प्रजापति, जितेंद्र कुमार, पंकज शर्मा, प्रदीप, सूरज, जीसान वकील प्रधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक फूलपुर, इंद्रजीत यादव प्रधानाध्यापक गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक घोसी, इंद्रेश कुमार प्रधानाचार्य आईटीआई सुलतानपुर, अनिल राव प्रधानाचार्य आईटीआई धनघटा, उमेश गौतम प्रधानाचार्य आईटीआई मार्टिनगंज समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
