
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़
जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहां बाजार में बुधवार की दोपहर दो बजे ड्रग्स स्पेक्टर सीमा ने मेडिकल स्टोर की दुकानों पर छापेमारी करके चेक किया। जहां भी खामियां नजर आई उसे तत्काल दूर करने का निर्देश दिया।

ड्रग इंस्पेक्टर के इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मचा हुआ था। ज्यादातर लोग अपनी दुकान बंद करके फरार हो गये। जिसके कारण लोगों को दवा खरीदने में काफ़ी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ड्रग इंस्पेक्टर सीमा ने बताया की हमारी टीम मेडिकल हाल पर लाइसेंस, दवा का विवरण और रखरखाव के व्यवस्था की जॉच पड़ताल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जाँच पड़ताल करने के बाद मेडिकल हालों पर अग्रिम कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग को जांच रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
