दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
श्री दुर्गा जी मानव सेवा समाज ट्रस्ट द्वारा समेदा में आयोजित सात दिनों से चल रहे शत चंडी यज्ञ पूर्ण आहुति और भंण्डारे के साथ समाप्त हो गयी। महंत गिरी के सानिध्य में चल रहे यज्ञ के अंतिम दिन विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूरे विधि विधान से पूजन व हवन कराया गया। अंतिम दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़-उमड़ पड़ी थी। हवन समाप्ति के बाद व्यास पीठ का पूजन व आरती किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी यशवंत सिंह, अरविन्द सिंह प्रमुख, अखिलेश मिश्र गुड्डू मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू आदि ने प्रसाद परोसकर भंडारे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ सभी के लिए प्रेरणादायक है। धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से व्यक्ति का जीवन अनुशासित होता है। यज्ञ में आकर हम सभी को आशीर्वाद प्राप्त हुआ, भंडारा देर रात तक चलता रहा। हजारों श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पूड़ी व बुंदिया ग्रहण किए। यज्ञ कराने आए सभी विद्वान ब्राह्मणों का ट्रस्ट के अध्यक्ष व आयोजक त्रियुगी नारायण सिंह ने विदाई दिया। वहीं अतिथिगण को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष व आयोजक त्रियुगी नारायण सिंह ने बताया कि 11 नवंबर से मंदिर में नौ विद्वानों द्वारा शत चंडी पाठ आरंभ किया गया था, जो सात दिन तक निर्बाध रूप से चलते हुए भण्डारा के साथ संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि यज्ञ के माध्यम से हुई पूजा अर्चना का एक मात्र उद्देश्य समाज में सुख शांति व अमन चैन को बनाए रखने के लिए भगवान से प्रार्थना करना है।
इस अवसर पर तुषार सिंह, प्रशांत सिंह, ग्राम प्रधान प्रकाश यादव, विजय बहादुर सिंह, स्वतंत्र सिंह मुन्ना, तुषार सिंह, किशन सिंह, आलोक, रामचरण गौतम, सुधीर सिंह, लकी सिंह, रिंकू सिंह, अनिकेत परिहार, कुणाल सिंह, डा ऋत्विक परिहार, धरभरन चौहान, अजय गौड़ सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *