दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
विकासखंड कोयलसा के प्रांगण में शनिवार को 62 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा विवाह कराया गया। शादी के बंधन में बंधे सभी जोड़े प्रसन्न दिखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव मौजूद थे। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा बड़ा ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीब बेटियों के हाथ पीले कराए जा रहे हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। अध्यक्षता कर रहे विकास खंड कोयलसा के खण्ड विकास अधिकारी सागर सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों को अनेक योजनाओं से लाभान्वित करके उन्हें सम्मान देने का काम कर रही है। जिससे गरीब व्यक्ति भी सम्मान से अपने जीवन निर्वहन कर सके शादी विवाह में पहले गरीबों द्वारा कर्ज ले लिया जाता था। जिसे चुकता ना कर पाने पर गरीब परिवार आत्महत्या को विवश हो जाता था। कार्यक्रम के आयोजक एडीओ समाज कल्याण चंदन कुमार ने बताया कि 70 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। जिसमें से 62 जोड़ों का शनिवार को विकासखंड कोयलसा में विवाह कराया गया। जिसमें आजमगढ़ जिले के तीन विकास खंडों के वर वधु शामिल रहे। कोयलसा ब्लाक के 19 जोड़े, अतरौलिया के 24 जोड़े, तहबरपुर 19 वर और वधु शामिल हैं। प्रत्येक जोड़े को 35000 हजार रुपए की धनराशि के साथ-साथ बक्सा, एक सेट मोबाइल, पायल आदि समाने दी गई। इस मौके पर आलोक मिश्रा, रमाशंकर, जंगबहादुर सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *