
दैनिक भारत न्यूज
झांसी।
शुक्रवार को लोग जहां देव दीवाली मना रहे थे, वहीं देर रात को झांसी जिले से आई खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया। झांसी के अस्पताल में आग लगने से दस से अधिक नवजातों की मौत हो गयी। जबकि कयी बच्चे झुलस गये हैं। बड़ी मुश्किल से स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। जिनके लाडलों की मौत हुई है। उन परिवारों में चीख पुकार मच गयी है। प्रशासनिक अमला खामियों का पता लगाने के लिए पूरे मामले की जांच शुरू कर दिया है।
बताया जाता है कि यह आग झांसी जिले में स्थित मेडिकल कालेज के शीशू वार्ड में लगी थी। वार्ड में हादसे के वक्त 50 से अधिक बच्चे भर्ती कराए गये थे। परिवार के लोग बाहर रहकर उनकी सलामती का हालचाल ले रहे थे, इसी बीच वार्ड में आग लगने की जानकारी हुई तो अफरा तफरी मच गयी।
