दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निज़ामाबाद तहसील में मंगलवार की दोपहर दो बजे राहुल सांकृत्यायन और अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की प्राथमिक पाठशाला पर कब्जे के खिलाफ राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन अभियान और नागरिक समाज के लोग निजामाबाद तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन किए। ज्ञापन देने के लिए उप जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे, लेकिन वे नहीं मिले। फोन पर भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिए। ऐसे में संगठन के लोग बुधवार को इस संबंध में डीएम से मिलकर शिकायत करने की बात कहकर चले गये।

नागरिक समाज के लोगों ने उप जिलाधिकारी के रवैया पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि तीन बार ज्ञापन दिया गया। और तहसील प्रशासन द्वारा आश्वासन देने के बाद भी आज तक राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय निज़ामाबाद की चारदीवारी का निर्माण नहीं हुआ। शासकीय निर्देश पर हो रहे निर्माण पर एक व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने पर प्रशासन ने निर्माण को रुकवा दिया और महीनों बाद भी चारदीवारी का निर्माण न होने से संदेह पैदा करता है कि अवैध कब्ज़ा करने वालों को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है। पिछले छह महीने से सीमांकन करवाकर चारदीवारी के निर्माण कराने की मांग को अनसुना किया जा रहा है। जिससे अवैध कब्ज़ा करने वालों का मनोबल बढ़ रहा है। नागरिक समाज द्वारा तीन बार तहसील पर उप जिलाधिकारी निज़ामाबाद के नाम ज्ञापन देकर राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय की भूमि के सीमांकन की मांग की गई है। इस दौरान नागरिक समाज के लोग जमकर प्रदर्शन किए। कहा कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन से जुड़े स्थलों के संवर्धन से कस्बाई आज़मगढ़ को विश्व के मानचित्र पर जोड़ पाने में सफलता मिलेगी। इस मौके पर राहुल सांकृत्यायन की विरासत संवर्धन अभियान के संयोजक पुष्पराज, राजीव यादव, कामरेड जितेन्द्र हरि पाण्डेय, वीरेंद्र यादव, राज शेखर, नंदलाल यादव, सत्यम प्रजापति, श्याम सुंदर मौर्या, सुनील विश्वकर्मा, प्रेमचंद मौर्या, मनीष यादव, और अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *