अरुण कुमार यादव

आजमगढ़।
जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा छठ पूजा की सभी तैयारियों के दृष्टिगत एकलव्य घाट सिधारी एवं दलाल घाट आजमगढ़ का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर श सुनील कुमार धनवन्ता, सीओ सिटी गौरव शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ एवं अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *