दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
केंद्र सरकार की राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के तहत स्कूली बच्चों, गरीब बस्तियों के बच्चों को बैग देकर शेखपुरा गांव का श्याम सुंदर चौहान बहुत कम समय में लोगों के बीच अपनी मजबूत जगह बना रहे हैं। उनके कार्यों का बखान अब बच्चे-बच्चे के जुबान पर हो रहा है। इसके तहत श्यामसुंदर बच्चों के घरों में भी चर्चा का विषय बन चुके हैं। लोग नात रिश्तेदारों तक से मुफ्त बैग पाने की चर्चा कर रहे हैं।

आजमगढ़ शहर से सटे शेखपुरा गांव के रहने वाले श्याम सुंदर चौहान अपनी बिरादरी के बड़े नेता के रुप में पहचान रखते हैं। भाजपा से बेहद करीब से जुड़े हैं। श्याम सुंदर चौहान के इन कार्यों को देखते हुए ही भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण साक्षरता मिशन के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निःशुल्क बैग वितरण करने की जिम्मेदारी सौंपी है। योजना के तहत श्याम सुंदर चौहान अब तक आजमगढ़ जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूलों के सैकड़ों बच्चों को मुफ्त में बैग का वितरण कर चुके हैं। इसमें सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चे, गांव में रहने वाले गरीब लोगों के बीच जाकर लोगों को मुफ्त बैग का वितरण कर रहे हैं। श्याम सुंदर के इस प्रयास से गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखर रही है। साथ ही केंद्र सरकार के इस योजना का प्रचार प्रसार भी तेजी से हो रहा है।

श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि जिस स्थान पर मुफ्त बैग का वितरण किया जा रहा। वहां स्थानिय सम्मानित लोगों को कार्यक्रम में बुलाकर लोगों को जागरुक करने का कार्य भी किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *