
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
गाजियाबाद कोर्ट में अधिवक्ताओं पर पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में दीवानी कचहरी के अधिवक्ता बुधवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए दीवानी न्यायालय परिसर में चक्रमण किया। इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय तथा संचालन संघ के मंत्री आनंद श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। बैठक में मंगलवार को गाजियाबाद सिविल कोर्ट में एक मुकदमे के दौरान अधिवक्ताओं और जिला जज में नोंक झोंक होने के बाद पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर बर्बर लाठीचार्ज किए जाने की कड़ी निंदा की गई। अधिकताओं ने गाजियाबाद बार एसोसिएशन के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए जिला जज के स्थानांतरण की मांग करते हुए पुलिस वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। तत्पश्चात जुलूस की शक्ल में अध्यक्ष मंत्री के नेतृत्व में पूरे न्यायालय परिसर में पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए चक्कर लगाए। इस जुलूस में अध्यक्ष मंत्री के अलावा पूर्व अध्यक्ष दयाराम यादव, ओम प्रकाश मिश्र ,प्रभाकर सिंह, पूर्व मंत्री प्रमोद सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजेश सिंह पाराशर अरुणेंद्र कुमार सिंह आदि बहुत से अधिवक्ता शामिल हुए।
