दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सिधारी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सिधारी मुहल्ला निवासी 32 वर्षिय दीपू चौधरी का पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। मामला न्यायालय में लंबित है। जिसको लेकर शनिवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने दीपू पर कैंची से हमला बोलते हुए घायल कर दिया। शरीर में कैंची घोंपे जाने से दीपू खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। परिवार के लोग घायल दीपू को अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।
इस संबंध में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल का कहना है कि दीपू के घर के पास थोड़ी सी जमीन थी, जिसकी सफाई को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया और एक पक्ष के व्यक्ति ने कैंची से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *