दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बिलरियागंज थाने से दुर्गा पूजा पंडाल समिति के लोगों के लिए शुक्रवार को जारी किए गये फरमान से आक्रोश है। पूजा कमेटी के लोग गोपनीय तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन तो कर दिए, लेकिन लोग आक्रोशित हैं।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध बाजार में दूर्गा जी की प्रतिमा स्थापित करके लोग पूजन अर्चन करते हैं। अंत में धूमधाम से विसर्जन करते हैं। इसकी पहले से तैयारी भी करते हैं। शुक्रवार को यहां पर प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारी चल रही थी। लोगों के मुताबिक तैयारी चल रही थी, इसीबीच थाने से आदेश जारी किया गया कि विसर्जन तो होगा, लेकिन डीजे नहीं बजेगा। पुलिस के फरमान से लोगों में आक्रोश है। पूजा कमेटी वालों का कहना है कि हम लोग पुलिस को हर मामले में सहयोग करते हैं, लेकिन पुलिस धार्मिक आयोजन पर भी बंदिश लगा दी है। शुक्रवार की देर शाम को लोग बगैर किसी शोर शराबा के प्रतिमाओं का विसर्जन तो कर दिए, लेकिन आमजन को पुलिस के प्रति नाराजगी दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *