दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
विकास खण्ड लालगंज के ग्राम खनियरा में गुरुवार को महासप्तमी के दिन रियो वर्ल्ड एकेडमी के आयोजित कार्यक्रम में लालगंज उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम ने रामलीला में सम्मिलित सभी किरदारों का भी पूजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा महिषासुर वध से हुआ। श्री राम की शक्ति पूजा तथा रावण दहन का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शक्ति पूजा के बाद श्री राम ने रावण दहन किया। कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को भी नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार, विद्यालय के चेयरमैन पंचदेव सिंह, संतोष कुमार सिंह ,गोल्ड क्रेस्ट कॉलेज के प्राचार्य विशाल साहू, प्रधानाचार्या अर्पणा सिंह , सतेन्द्र सिंह व विद्यालय के समस्त कर्मचारी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *