दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में गुरुवार की सुबह पोखरी में 33 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाने की पुलिस पहुंची। शव को पोखरी से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव निवासी नागेंद्र पुत्र रामवृक्ष रोजी-रोटी के लिए महाराष्ट्र प्रदेश के पूना शहर में रहकर नौकरी करता है। सोशल साइट इंस्टाग्राम के जरिए नागेंद्र को एक महिला से प्यार हो गया। नागेंद्र के प्यार में पागल महिला दिल्ली से पूना नागेंद्र के यहाँ चली गई और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई और एक दूसरे के साथ रहने लगे। पति के खोजने के बाद महिला अपने पति के यहां दिल्ली चली गई। कुछ दिन बाद फिर नागेंद्र और उसकी प्रेमिका सविता से आपस में बातचीत होने लगी। उधर नागेंद्र पूना से गुजरात में जाकर रहने लगा था। 17 सितंबर को सविता दिल्ली से अपने पति को छोड़कर गुजरात के स्टेशन पर पहुंच गई। वहां नागेंद्र मिला, इसके बाद नागेंद्र और सविता अलग-अलग स्टेशनों पर कई रात बिताए। 19 सितंबर को सविता का पति दिल्ली से खोजते खोजते नागेंद्र के घर फैजुल्लाहपुर गांव पहुंचा। तो पता चला सविता मौके पर आयी नहीं है, फिर वह वापस दिल्ली चला गया। इसके बाद नागेंद्र ने सविता को लेकर 25 सितंबर को अपने गांव फैजुल्लाहपुर पहुंचा और दोनों एक दूसरे के साथ रहने लगे। छह अक्टूबर को सविता भोर में लगभग 4:00 बजे घर से गायब हो गई। नागेंद्र व उसके परिवार वाले काफी खोजबीन किये। उसके न मिलने पर छह अक्टूबर की शाम 7 बजे नागेंद्र ने गंभीरपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस छानबीन कर रही थी, कि इसी बीच गुरुवार को गांव से पश्चिम पोखरी की तरफ एक व्यक्ति गया तो उसने दुर्गंध आने पर देखा तो पता चला कि किसी महिला का शव उतराया हुआ है। इसकी सूचना गंभीरपुर थाना को दी गई। मौके पर पहुंचने पर लाश की शिनाख्त सविता के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा का निवासी हंसराज ने बताया कि वह अपनी लड़की सविता की शादी फिरोजाबाद में किया था। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों को छोड़कर नागेंद्र के साथ चली आई। गुरुवार को उसकी लाश पोखरी में मिली। थाना प्रभारी गंभीरपुर बसंत लाल ने बताया कि मौके पर देखने से आत्महत्या का मामला लग रहा है ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। महिला के पिता हंसराज ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है। पुलिस सच का पता लगाने में जुटी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *