दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिले निजामाबाद कस्बे में रविवार की रात जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कॉमन फैसिलिटी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निजामाबाद में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत ब्लैक पॉटरी को बढ़ावा देने के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने ब्लैक पॉटरी कला को देखा और उन्होंने ब्लैक पॉटरी कला के बारे में शिल्पियों से बात किए। यह सीएफसी एक करोड़ 81 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसका शिलान्यास विगत 7 अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया था। निजामाबाद में ब्लैक पॉटरी कलाकारों के लिए एक छत के नीचे हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इसका निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह, संजय यादव, बैजनाथ प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *