
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने और कानून का राज स्थापित करने के लिए एसपी हेमराज मीना तमाम तरह के प्रयास और प्रयोग कर रहे हैं। इसक्रम में रविवार को पुलिस लाइन परिसर में दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया।
अभ्यास के दौरान एसपी हेमराज मीना ने स्वयं शस्त्र उठाया, बंदूक का घोड़ा चढ़ाया और ट्रिगर दबा दिया। फायर होने से जोर की आवाज हुई और सभी लोग सीहर गये। इसके बाद एक एक करके पुलिसवालों ने अभ्यास किया। इसमें अधिकारी और कर्मचारी सभी लोग शामिल थे।
एसपी हेमराज मीना ने बताया कि शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर किसी भी आकस्मिक स्थिति दंगा और बलवा से निपटने तथा कम समय में नियंत्रण करने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान आकस्मिक स्थिति में सुरक्षा/शांति एवं कानून व्यवस्था के सुदृढ़ किये जाने हेतु समस्त थानों व कार्यालयों से आए पुलिसकर्मियों द्वारा दंगा नियंत्रण अभ्यास में प्रतिभाग किया। अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी-राइट गन, टीयर गैस गन,हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों व अन्य उपकरणों से सम्बन्धित जानकारी दी गयी तथा अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान आर्मोरर रिजर्व पुलिस लाइन द्वारा थानों के दंगा नियंत्रण उपकरणों व शस्त्रों का निरीक्षण किया। उपकरणों का प्रयोग दंगाइयों/बलवाइयों पर करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस अवसर पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एसपी ग्रामीण चिराग जैन, सीओ सिटी गौरव शर्मा, शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय सहित सभी थानों के थानाध्यक्ष और कोतवाल मौजूद रहे।
