दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लालगंज तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस समाप्त होते ही एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह नगर पंचायत कटघर लालगंज में स्थित कान्हा गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंच गये।
45 पशुओं की क्षमता वाले इस कान्हा गौ आश्रय स्थल में 77 बेसहारा पशु पाये गये। जिसमें 25 क्विंतल भूसा, चूनी, चोकर, पशु आहार व पर्याप्त मात्रा में हरा चारा पाया गया। एडीएम ने अधिशासी अधिकारी विनय शंकर अवस्थी को निर्देशित किया कि नगर में घूमते हुए जितने बेसहारा पशु सबको गौ आश्रय स्थल में सुरक्षित रखें। बीमार पशुओं को डाक्टर बुलाकर इलाज कराए। एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह ने ईओ को कहा कि कोई भी बीमार पशु को अपने यहां लाएं। उस समय के हालात को नोट करें। उसे बेहतर इलाज, चारा पानी देकर उसे तैयार कर बेहतर बनाएं। इसके बाद स्वस्थ पशु किसी को बुलाकर सुपुर्द करें। इससे लोगों में पशु पालने का उत्साह बढ़ेगा। सरकार, प्रशासन, आप लोगों की मेहनत तब जाकर सार्थक होगी, केवल कोरम पूरा करने से काम नहीं चलेगा।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार विरेन्द्र कुमार , अनूप श्रीवास्तव , विनोद राय , गौ सेवक राकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *