दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
नेशनल हाइवे नंबर 233 पर स्थित एक ढाबा पर मीट खाने गये ग्राहकों को कुत्ते का मीट परोस दिया गया। यह देखकर ग्राहक काफी नाराज हुए और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मिडिया के अलग अलग प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया। गुरुवार को वीडियो वायरल होने से लोगों में हड़कंप मचा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई केस नहीं दर्ज है, ना ही थाने में तहरीर ही दी गयी है।
बता दें कि जिस ढाबा का वायरल हुए वीडियो में नाम लिया जा रहा है। उस नाम का ढाबा नेशनल हाइवे नंबर 233 पर स्थित है। इस ढाबा की एक शाखा देवगांव कोतवाली के लालगंज बाजार में और दूसरी शाखा गंभीरपुर थाना क्षेत्र में स्थित है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि कैसे कुत्ते की हड्डी और मुड़ी खाने के लिए परोसा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *