
दैनिक भारत न्यूज
मऊ।
जिले के मोहम्मदाबाद थाने की पुलिस शनिवार को जमुई अंडरपास के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार की। इनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों बदमाश मऊ जिले के रहने वाले एक डाक्टर से दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे।
एसपी मऊ इलामारन जी के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बेरवा विश्वभंरपुर गांव निवासी पंकज कुमार सिंह पुत्र. शैलेंद्र सिंह, और जहानागंज थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी प्रिंस सिंह पुत्र संतोष कुमार सिंह है। एसपी ने बताया कि यह दोनों बदमाश मुहम्मदाबाद थाने के करहां बाजार में स्थित प्रमोद जन कल्याण अस्पताल के डाक्टर अनुराग सिंह से 10 लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे। रुपये न मिलने पर हत्या करने की धमकी दे रहे थे। पुलिस तहरीर के मुताबिक मुहम्मदाबाद थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। शनिवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से जिस मोबाइल फोन से धमकी दी जा रही थी, वह फोन, दो तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों का चालान कर जेल भेजवा दिया गया।
