oppo_0

दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन गांव में 16 सितंबर को मुबारकपुर थाने के अतरडींहा गांव निवासी तेजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। गाय खरीदने के विवाद में तेजवीर की हत्या की गयी थी। मंगलवार को मुबारकपुर थाने की पुलिस ने दो हत्यारोपियों को अमिलो बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक आदि बरामद हुआ।
एसपी हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मुबारकपुर थाने के देवकली तारन गांव निवासी सुरेश दूबे और मुबारकपुर थाने के इब्राहिमपुर गांव निवासी रामाश्रय चौरसिया उर्फ मुल्ला है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त सुरेश दूबे ने पूछताछ करने पर बताया कि रामाश्रय चौरसिया अपने गाय को तेजवीर सिंह को बेचा था। तेजबीर सिंह ने रामाश्रय चौरसिया को 5,000/- बयाना (अग्रिम धनराशि) दिया था। उसी गाय को पुनः रामाश्रय चौरसिया द्वारा मुझे पचास हजार रुपये में बेच दिया। जब मै गाय खरीद कर ले जा रहा था तभी रास्ते मे मोइनाबाद सीसी रोड पर पठान बस्ती के पास तेजवीर सिंह व उसके भाई योगेन्द्र सिंह आ गये और मुझसे कहा सुनी करने लगे तभी मेरे द्वारा अपनी लाइसेन्सी बन्दूक घर से लाकर उसी बन्दूक से मैंने तेजवीर सिंह को गोली मार दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजवा दिया गया। शेष अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *