दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
नगर पंचायत कटघर लालगंज में स्थापित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विर्सजन बुधवार की शाम को किया गया। लालगंज के सर्राफा मण्डल द्वारा प्रतिमाएं स्थापित की गयीं थीं।
लालगंज सर्राफा मण्डल द्वारा गंगा कटरा में शनिवार को गणेश चतुर्थी के दिन पूजन अर्चन कर श्री गणेश भगवान जी की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। यह पूजा पांच दिन की थी। पांडाल में सुबह शाम विद्वान ब्रहमण याज्ञवल दीक्षित उर्फ मंटू बाबा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ कर रहे थे। गणपति उत्सव लालगंज नगर में लगभग 15 वर्षों से यह पूजा लगातार चल रही है। बुधवार को गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया। इस दौरान डीजे की धुन पर नगरवासी बप्पा का जयकारा लगाते हुए साथ चल रहे थे। इस अवसर पर दीनदयाल बरनवाल, अजय अरविंद, बापू साहब प्रसाद , सतीश , शिवराज , कृपाशंकर सेठ , प्रिंस , अरुण सन्तोष गुप्ता , दीपक मोदनवाल आदि मौजूद रहे।