दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के असीलपुर बजार में लोचन राम पुत्र शाह देव के घर में बीती रात चोरों ने चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गये। भीतर से 80 हजार रुपए नगद और लगभग दो लाख के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित परिवार को घटना कि जानकारी रविवार की सुबह हुई तो उन्होंने इसकी सूचना फरिहां पुलिस चौकी पर दी। पुलिस घटना स्थल पर आकर जांच पड़ताल कर चली गई। पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। पीड़ित परिवार लगभग दो दशक से असीलपुर बजार में घर बनवा कर रहते हैं। ये लोग अंबरपुर थाना गंभीरपुर के मूल निवासी हैं। फरिहां चौकी क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों से लोग दहशत में हैं। इसी हप्ते में असीलपुर बजार में दुसरी बड़ी चोरी हुई है।