पुलिस दाऊद के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दे रही दबिश
दो वर्ग का मामला होने से कस्बे में बना है तनाव, पुलिस रख रही नजर
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
नगर पंचायत अतरौलिया में शुक्रवार की देर रात घर के पास टहल रहे दो लोगों पर कार चढ़ाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। ऊपर कार चढ़ जाने से दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। इनका इलाज चल रहा, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला दो वर्ग का होने से तनाव है। घटना के संबंध में पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही।
नगर पंचायत अतरौलिया के रहने वाले तेरस सोनकर (55) और प्रकाश चौरसिया (45) का घर अतरौलिया कस्बे में स्थित है। यह दोनों शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पश्चिम पोखरा की तरफ से टहलते हुए वापस अपने घर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में एक कार अनियंत्रित गति से आई और दोनों को टक्कर मार दिया। जिसमें तेरस और ओमप्रकाश घायल हो गए। यह दोनों सड़क पर गिरकर तड़प रहे थे। तभी चालक पुनः मोड़कर आया और इनके ऊपर दोबारा कार चढ़ा दिया। जिससे दोनों लोगों को और चोटें आई। घटना के बाद कस्बे के लोगों की भीड़ जुट गयी। लोग जब तक कुछ समझ पाते की कार लेकर चालक फरार हो गया। भागते समय लोगों ने कार चालक की पहचान अतरौलिया कस्बा निवासी दाऊद पुत्र मो. महमूद के रुप में किए। मामला दो वर्ग का होने की वजह से कस्बे में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। लोग दाऊद के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। बात आगे बढ़ती कि सीओ बूढ़नपुर कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि दाऊद के ऊपर केस दर्ज कर ली गयी है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गयी हैं।