दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर सरायमीर थाना क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव में स्थित क्रय केंद्र के सामने सोमवार की सुबह ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूली बस ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में बस चालक और बस में सवार छह बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रानी की सराय चेकपोस्ट स्थित एक निजी विद्यालय की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। पवई लाडपुर के पास बस चालक एक गाड़ी को ओवरटेक करने लगा। तभी सामने से आ रही ट्रेलर से बस टकरा गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग पुलिस को सूचना देकर राहत और बचाव कार्य में जुट गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार बच्चों और बस चालक को गाड़ी से निकालकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी अपने- अपने वाहनों से घटनास्थल और स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर दवा इलाज कराने में जुट गये।

यह हुए घायलः
इस घटना में रानी की सराय थाना क्षेत्र के खुद्दी का पुरा गांव निवासी बस चालक सुजीत के साथ ही आसिफ पुत्र राशिद कक्षा 12 ग्राम खासडीह, सुबहान कक्षा 11 ग्राम डेमरी मखदूमपुर, अयान कक्षा 6 ग्राम नोनारी, उस्मान कक्षा 4 ग्राम बखरा, छात्रा रुबा कक्षा 9 ग्राम बखरा और साजिम कक्षा 9 ग्राम सहिजना घायल हो गए। इनमें सहिजना गांव निवासी छात्र साजिम की हालत गंभीर है। परिजन उसे शाहगंज निजी अस्पताल ले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *