दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सुराई में पोखरी की जमीन पर किए गये अवैध आतिक्रमण को नायब तहसीलदार निजामाबाद ने जेसीबी से ढहा दिया। अब इस जमीन को मुक्त करा दिया गया। शनिवार को की गयी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ था।
नायब तहसीलदार आर्दश सिंह के मुताबिक सुराई गांव निवासी नसीम पुत्र ऐनुल द्वारा विगत कई वर्षों से अवैध कब्जा करके पक्का मकान बनाकर रह रहे थे। जबकि सन 2019 में 15 सी की रिपोर्ट लगने के बाद 2021 में बेदखली का आदेश भी हो चुका था। गांव के लोगों को पानी बहाने की समस्या होने पर गांव के अतीक पुत्र हकीमुद्दीन द्वारा तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। जिस पर अधिकारियों द्वारा मौके का स्थलीय निरीक्षण करवा कर नापी करके 15 दिन पूर्व नोटिस चश्पा कर दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद अतिक्रमणकर्ता द्वारा शुक्रवार को बाउंड्री वॉल और गेट तोड़कर हटा लिया गया, लेकिन आज शनिवार को नायब तहसीलदार मय फोर्स मौके पर जाकर बाकी बचे हुए कब्जे को जेसीबी से ढहा दिया। इस मौके पर कानूनगो अच्छे लाल यादव, लेखपाल हिमांशु सोनकर, कमलेश यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *