आशीष तिवारी

आजमगढ़।
बेहतर कानून व्यवस्था और अपराधियों में एक कड़ा संदेश देते हुए डीएम विशाल भारद्वाज के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दो अपराधियों का करीब 75 लाख रुपये की प्रापर्टी को कुर्क कर लिया गया। शुक्रवार को की गयी इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव निवासी मेवालाल यादव और ब्रजेश यादव पेशेवर अपराधी थे। साल 1997 के आसपास इन दोनों अपराधियों का खौफ था। यह दोनों अपने नाम का आतंक जघन्य आपराधिक घटनाओं को आंजाम देकर पैदा किए थे। गुंडागर्दी के दम पर काफी धन भी अर्जित किए हैं। जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए इनकी अपराध जगत से अर्जित संपत्तियों को कुर्क करने की रिपोर्ट भेजी गयी थी। जिस पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने करीब 75 लाख रुपये मुल्य की जमीन कुर्क करने का आदेश दिया। शुक्रवार को अभियुक्त 1-मेवालाल यादव पुत्र स्व0 देवनरायन यादव, 2-बृजेश यादव पुत्र मेवालाल समस्त निवासी कसड़ा आइमा की जमीन को सीओ सगड़ी जीनपुर कोतवाली पुलिस के साथ जाकर जमीन को कुर्क करते हुए प्रशासन का झंडा गाड़ दिए।

क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा नियमानुसार कुर्क* किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *