दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल गोरक्ष प्रांत आर्यमगढ़ विभाग जिला लालगंज के पल्हना प्रखंड में विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूरा होने पर विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस का कार्यक्रम पल्हना प्रखंड के पल्मेश्वरी देवी प्रांगण में श्री राधे कृष्ण मंदिर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष लालगंज जयशंकर सिंह मौजूद थे। उन्होने कहा कि विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह जो आज बनाया जा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि हिंदुओं को एकजुट होना चाहिए और कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट होने के लिए जागृत करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापति, जिला मंत्री ओम प्रकाश शुक्ला, बजरंग दल जिला संयोजक पंकज मिश्रा, अशोक सिंह, दुर्गा वाहिनी के जिला संयोजिका सलमा सोनकर, रत्नेश चतुर्वेदी, सतीश दुबे, नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, प्रखंड कार्य अध्यक्ष प्रमोद वर्मा एवं पल्हना प्रखंड के सभी हिंदू भाई बहन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *