
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बीते कुछ सालों से आजमगढ़ जिले में वेश्यावृत्ति की घटनाएं कुछ ज्यादा ही बढ़ने लगी हैं। बुधवार की शाम को सीओ सिटी ने छापा मारकर वेश्यावृत्ति के अवैध अड्डे का भंडाफोड़ किया। गुरुवार को इस मामले में सिधारी थाने की पुलिस केस दर्ज कर पांच आरोपियों को जेल भेजवा दिया। इसमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
सीओ सिटी गौरव शर्मा के मुताबिक गिरफ्तार किए गये आरोपियों में जौनपुर जिले के मीरगंज थाने के अदारी गांव निवासी राजेश यादव पुत्र बबऊ यादव, सिधारी थाने के चंडेश्वर कालेज के पास के रहने वाले
शिवप्रताप सिंह उर्फ छोटू पुत्र तेजप्रताप और तीन महिलाएं शामिल हैं।
सीओ सिटी ने बताया कि यह लोग सिधारी थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर रेलवे तिराहा के पास स्पा सेन्टर चला रहे थे। जहां पर अनैतिक कृत्य करवाते थे। मुखबिरों के जरिए सूचना मिलने पर एसपी हेमराज मीना ने कार्रवाई का निर्देश दिया। बुधवार की देर शाम को सीओ सिटी गौरव शर्मा, प्रभारी निरीक्षक सिधारी वीरेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ छापेमारी किए। इस दौरान स्पा सेंटर में अनैतिक कृत्य चल रहा था। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर ली। इसमें स्पा संचालक, उसका साथी और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से 4500 रुपये, 01 रजिस्टर, 01 स्कैनर (भारत पे) व 8 मोबाईल फोन बरामद हुआ। गुरुवार को पुलिस ने सभी का चालान करते हुए जेल भेजवा दिया। सीओ सिटी गौरव शर्मा के मुताबिक इस अड्डे को राजेश यादव चला रहा था। बता दें कि इस तरह के अड्डों की भरमार है। लोग कम समय में अधिक रुपये कमाने के चक्कर में लोग अपने भविष्य को गर्त में ढकेल रहे हैं।
