दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सीओ सिटी गौरव शर्मा के नेतृत्व में सिधारी थाने की पुलिस बुधवार को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारा। यहां पर तीन लड़की व स्पा सेंटर का मैंनेजर सहित दो युवकों को पकड़ा। इस दौरान एक जोड़ा रंगरेलियां मनाते हुए पकड़े गये। सभी से पूछताछ की जा रही।
चौकाने वाली बात यह है कि यह सबकुछ खेल मूसेपुर पुलिस चौकी के पास खेला जा रहा था।
बता दें कि सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक भवन में स्पा सेंटर चल रहा था। आसपास के लोगों ने यहां पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। बदले में मोटी रकम लेते थे। मुखबिर के जरिए सूचना मिलने के बाद एसपी हेमराज मीना ने सीओ सिटी गौरव शर्मा को टास्क दिया। सिधारी पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गयी।
यहां से पुलिस को तीन लड़की व दो लड़के मिले। पुलिस ने मौके पर एक जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। सभी से सिधारी थाने में पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *